नमस्कार साथियों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग Murari Krishna में। इसके माध्यम से सामान्यज्ञान की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है आज हम आपको Geography से हमेसा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों (Geography Objective Question ) को उत्तर सहित बताने जा रहे है। जिसे आप आसानी से याद रख सकते है। इसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें और PDF को डाउनलोड करें और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।
तो चलिए शुरू करते हैं 👇
Q1. ऊंचे क्षेत्रों में लेटराइट मृदा की रचना होती है ?
A. अम्लीय
B. क्षारीय
C. संतुलित
D. लवणीय
👉 लैटेराइट मृदा (Laterite soil) या 'लैटेराइट मिट्टी ' (Laterite) का निर्माण ऐसे भागों में हुआ है, जहाँ शुष्क व तर मौसम बार-बारी से होता है। इस मिट्टी में लोहा, ऐल्युमिनियम और चूना अधिक होता है।
👉 लौह आक्साइड की उपस्थिति के कारण प्रायः सभी लैटराइट मृदाएँ जंग के रंग की या लालापन लिए हुए होती हैं।
Q2. वायुमंडल में प्रायः गर्मी कहाँ से आती है ?
A. सूर्यताप
B. चालन
C. विकिरण
D. संवहन
👉 पृथ्वी को चारों ओर सैकड़ों किमी. की मोटाई में लपेटने
वाले गैसीय आवरण को वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल गर्मी को रोककर रखने में एक विशाल 'काँच घर' का काम करता है, जो लघु तरंगों और विकिरण को पृथ्वी के धरातल पर आने देता है, परंतु पृथ्वी से विकरित होने वाली तरंगों को बाहर जाने से रोकता है।
Q3. भारत में प्रायद्वीपीय नदी से संबंध सबसे ऊंचा निकास बेसिन कौन सा है ?
A. महानदी
B. कृष्णा
C. गोदावरी
D. नर्मदा
👉 कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से निकलती है तथा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
👉 अपनी सहायक नदियों के साथ, कृष्णा नदी एक विशाल बेसिन का निर्माण करती है, जिसमे चार राज्यों के कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत भाग शामिल है।
Q4. निम्न में से किस नदी का स्रोत भारत से बाहर है?
A. ब्रह्मपुत्र
B. व्यास
C. रावी
D. झेलम
👉 ब्रह्मपुत्र तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है।
👉 तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है। असम घाटी में बहते हुए इसे ब्रह्मपुत्र और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है। पद्मा (गंगा) से संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।
Q5. गलत जोड़ा बताये -
A. बांदीपुर अभयारण्य - कर्नाटक
B. सरिस्का अभयारण्य - राजस्थान
C. अन्नामलाई अभयारण्य - तमिलनाडु केरल
D. पेरियार अभ्यारण्य - आंध्र प्रदेश
Q6. झूम कृषि अभी भी कहां प्रचलित है ?
A. मिजोरम
B. नागालैंड
C. मणिपुर
D. उपयुक्त सभी
👉झूम कृषि (slash and burn farming) एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों से जुताई करके बीज बो दिये जाते हैं। फसल पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर होती है और उत्पादन बहुत कम हो पाता है। कुछ वर्षों तक (प्रायः दो या तीन वर्ष तक) जब तक मिट्टी में उर्वरता विद्यमान रहती है इस भूमि पर खेती की जाती है। इसके पश्चात् इस भूमि को छोड़ दिया जाता है जिस पर पुनः पेड़-पौधें उग आते हैं।
Q7. जायद मौसम में उगाई जाने वाली फसल है ?
A. तरबूज
B. सोयाबीन
C. मक्का
D. पटसन
👉 खरीफ की फसल और रबी की फसल के बीच में बचनें वाले समय के दौरान जिन फसलों का उत्पादन किया जाता है, उन्हें जायद की फसलें कहते है। दरअसल इस मौसम में बोयी जानें वाली फसलों को पकनें में बहुत ही कम समय लगता है। जायद की फसलों का उतपादन मुख्य रूप से मार्च से जून माह के बीच में किया जाता है।
👉 इसमें ककड़ी, खीरा, तरबूज, तरोई, खरबूजा और टमाटर आदि जैसी फसलें शामिल है।
Q8. भारत मे जनसंख्या वृद्धि की दर अधिक है, क्योंकि
A. जन्मदर और मृत्यु दर दोनो अधिक बनी हुई है
B. जन्मदर मृत्यु दर की अपेक्षा कम घटी है
C. मृत्यु दर में कमी आयी है, जबकि जन्मदर अधिक बनी हुई है
D. इनमे से कोई नही
Q9. भारत की किस नदी का अंतर्देशीय जल निकास है ?
A. तापी
B. गंगा
C. गोदावरी
D. लूनी
👉 लूनी नदी भारत की एकमात्र अन्तर्वाही नदी हैं। लूनी को लवणवतीभी कहा जाता है । यह नदी अरावली पर्वत के निकट आनासागर (नागपहाड़ी" अजमेर") से उत्पन्न होकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवाहित होते हुए कच्छ के रन में जाकर मिलती है।
👉 इस नदी की कुल लंबाई 495 कि. मी. है। राजस्थान में इस नदी की कुल लंबाई 320 कि. मी. है ?
Q10. जनगणना के संदर्भ में प्रयुक्त पद 'लिंग अनुपात' का सही वर्णन निम्न में से कौनसा है ?
A. प्रति हजार महिलाओं पर पुरुषों की संख्या
B. प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
C. 1000 व्यक्तियों के नमूने में महिलाओं की संख्या
D. इनमे से कोई नही
Q11. ब्रह्मांड में प्रचुर तत्व कौन सा है ?
A. सोना
B. ऑक्सीजन
C. कार्बन
D. हाइड्रोजन
👉 हाइड्रोजन की खोज 1766 में हेनरी केवेण्डिस ने की थी। इन्होने इसे लोहा पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की अभिक्रिया से प्राप्त किया था तथा ज्वलनशील वायु नाम था।
👉 1883 में लैवाशिए ने इसका नाम हाइड्रोजन रखा क्योकि यह ऑक्सीजन के साथ जलकर जल बनाती है।
Q12. चाँद की तरह प्रवस्थायें दिखाने वाला ग्रह है -
A. शुक्र
B. अरुण
C. शनि
D. मंगल
👉 सौरमंडल में सूर्य से दूसरा ग्रह है, शुक्र ग्रह और इसे पृथ्वी का जुड़वाँ भी कहा जाता है क्युकी ये आकार और द्रव्यमान में पृथ्वी से काफी मिलता जुलता है तथा ये पृथ्वी का पडोसी ग्रह भी है।
👉 सबसे गर्म और चमकीला ग्रह है
Q13. पृथ्वी सम्मेलन (पृथ्वी बचाओ) का आयोजन किया था ?
A. यूनेस्को ने
B. यूएनसीईडी ने
C. डब्लूएचओ ने
D. यूनिसेफ ने
👉 सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ का पर्यावरण एवं विकास के मुद्दे पर केन्द्रित एक सम्मेलन ब्राजील के रियो डि जेनेरो में हुआ। इस सम्मेलन को पृथ्वी सम्मेलन के नाम से जाना जाता है।
👉 इसमें 178 देशों के प्रतिनिधियों, हजारों स्वयंसेवी संगठनों और अनेक बहुराष्ट्रीय निगमों ने भाग लिया।
Q14. कर्क रेखा नही गुज़रती है,
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. बांग्लादेश
D. म्यांमार
👉 कर्क रेखा (Cancer Line) उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30' पर स्थित है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा है।
👉कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है
कर्क रेखा पर कितने देश है याद करने का ट्रिक
में अल्जीरिया बाले मामा के साथ इनाम लेने UAE गई थी, तो बताओ चाची बाग में मोर को कैसे संभाली होगी
में - मेक्सिको
अल्जीरिया - अल्जीरिया
मा - माली
मा - मारीतिनिया
इ - इजिप्ट ( मिस्त्र )
ना - नाइजर
म – म्यांमार
UAE – UAE (संयुक्त अरब अमीरात )
ब - बहामास
ता – ताईबान
ओ - ओमान
चा - चाड
ची - चीन
बाग - बांग्लादेश
मोर - मोरक्को I
स- सऊदी अरब
भा - भारत
ली - लीबिया
Q15. मंगल की परिक्रमा कक्षा में जाने वाले प्रथम एशियाई देश का नाम बताइये?
A. चीन
B भारत
C. जापान
D. पाकिस्तान
Q16. रिक्टर स्केल का प्रयोग किसके मापने के लिये किया जाता है ?
A. वायु की आद्रता
B. वायु का वेग
C. भूकंप की तीव्रता
D. तरल के घनत्व
Q17. सुनामी का मुख्य कारण क्या है ?
A. ज्वालामुखी
B. चक्रवात
C. समुद्री साथ पर भूकंप
D. चंद्रमा का आकर्षण
Q18. अमेरिका की खोज किसने की थी ?
A. वास्कोडिगामा
B. कोलंबस
C. कैप्टन कुक
D. इनमे से कोई नहीं
👉अमेरिका की खोज 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी।
👉कोलंबस स्पेन का एक नाविक था और सफर के दौरान ही अमेरिका की खोज कर डाली थी।। कोलंबस के पास तीन जहाज, नीना, पिंटा और सैंटा मारिया थे।
Q19. भारत में निम्न नदियों में से कौनसी डेल्टा नही बनाती ?
A. गंगा
B. गोदावरी
C. महानदी
D. ताप्ती
👉 यह मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती है और गुजरात स्थित खम्भात की खाड़ी, अरब सागर में गिरती है।
Q20. अंडमान निकोबार द्वीप में 'गद्दीदार चोटी' कहाँ स्थित है ?
A. ग्रेट निकोबार
B. मध्य अंडमान
C. लिटिल अंडमान
D. उत्तरी अंडमान
Q21. पश्चिम बंगाल की सीमायें कितने देशों के साथ लगती है ?
A. 2
B.3
C.1
D. 4
Q22. किस शहर को भारत का ' शून्य मील केंद्र' कहा जाता है ?
A. नागपुर
B. जबलपुर
C. इलाहाबाद
D. दिल्ली
Q23. किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है ?
A. केरल
B. ओडिशा
C. गोवा
D. तमिलनाडु
Q24. पीली क्रांति का सम्बंध किससे है ?
A. तिलहन के उत्पादन से
B. चाय के उत्पादन से
C. फूलो के उत्पादन से
D. धान के उत्पादन से
काला क्रांति - पेट्रोलियम उत्पादों
नीली क्रांति - मछली उत्पादन
ब्राउन क्रांति - चमड़ा / कोको / गैर परंपरागत उत्पाद
गोल्डन फाइबर क्रांति - जूट उत्पादन
स्वर्ण क्रांति - फल / शहद उत्पादन / बागवानी विकास
ग्रे क्रांति - उर्वरक
लाल क्रांति - मांस उत्पादन / टमाटर उत्पादन
Q25. भिलाई इस्पात संयंत्र किसकी मदद से स्थापित किया गया -
A. यूके
B. यूएसए
C. रूस
D. जर्मनी
👉 भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant (BSP)) भारत के छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित इस्पात कारखाना है। यह भारत का पहला इस्पात उत्पादक संयंत्र है तथा मुख्यतः रेलों का उत्पादन करता है।
👉इस कारखाने की स्थापना दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61) के अंतर्गत की गई थी।
Q26. किस राज्य में महिला साक्षरता दर सबसे अधिक है ?
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. गुजरात
Q27. किस ग्रह को 'बौना ग्रह' माना जाता है ?
A. पृथ्वी
B. बृहस्पति
C. प्लूटो
D. शनि
👉प्लूटो (Pluto) एक बौना ग्रह (Dwarf Planet) है। प्लूटो की खोज 1930 में अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड डब्यू टॉमबॉग ने की थी।
👉2006 में वैज्ञानिकों ने इसे ग्रहों की श्रेणी से बाहर कर दिया ।
Q28. बलुआ पत्थर किस प्रकार की चट्टान है ?
A. चूनेदार चट्टान
B. आग्नेय चट्टान
C. कायांतरित चट्टान
D. अवसादी चट्टान
👉इन चट्टानों का विस्तार सतह पर सबसे ज्यादा होता है और इसका निर्माण अवसादों के सतह पर जमा होने से होता है। इसमें परते पाई जाती है अतः क्रिस्टल का अभाव होता है। इसमें जीवाश्म पाया जाता है। कोल, पेट्रोलियम, गैस इसी से संबंधित होते हैं। अवसादी चट्टानों में अत्यधिक खनिज पाए जाते हैं और अवसादी चट्टानें मृदा के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
👉अवसादी चट्टानों का निर्माण आग्नेय चट्टानों से ही होता है।
Q29. उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास स्थल किस नाम से जाने जाते है ?
A. पम्पास
B. प्रेयरी
C. स्टेप
D. डाउन
Q30. व्यापार की दृष्टि से सर्वाधिक व्यस्त महासागर है ?
A. आर्कटिक महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. हिन्द महासागर
D. अटलांटिक महासागर
👉 व्यापार की दृष्टि से सर्वाधिक व्यस्त महासागर अटलांटिक (अंध) महासागर है। संसार का सबसे व्यस्त महासागर अटलांटिक महासगार है।
यह अमेरिका को यूरोप और अफ्रीका से जोड़ता है।
अटलांटिक महासागर 32 मिलियन वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है
Also Read :-
- General knowledge in Hindi Quiz
- जैन धर्म से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न
- बौद्ध धर्म से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
- General science in hindi
- Uno se related questions and answer
- सौरमंडल से सम्बन्धित प्रश्र और उत्तर
- रेलवे से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्र
- झील से संबधित प्रश्न
- Cricket से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्र
- General knowledge in Hindi
- सविधान संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
- General science biology