11 November 2022 Current affairs in Hindi Quiz || 11 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स PDF

हेलो दोस्तों आज हम  11 November 2022 Current Affairs in Hindi Quiz में पूछे गए Important Question को करेगे जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |


11 November 2022 Current Affairs in Hindi :-

इस पोस्ट में 11 नवंबर 2022 का डेली करंट के महतव्पूर्ण वस्तुनिष्ट पर्श्नो का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है जैसे :- UPSC,SSC,Bank,Railway,RPSC,Delhi Police एव अन्य सभी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी और महतव्पूर्ण है |

11 November 2022 Current affairs in Hindi Quiz
11 November 2022 Current affairs in Hindi

Q1. 2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का थीम क्या है?

A) 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर 

B) वन वर्ल्ड सस्टेनेबल वर्ल्ड 

C) रिकवर टुगेदर रिकवर स्ट्रांगर 

D) वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड

Answer - A) 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर 


Important Points-

↪️2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम' या 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' है । यह महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।

↪️यह थीम सभी जीवन के मूल्य की पुष्टि करता है. जो मनुष्य, पशु, , पौधे और सूक्ष्मजीव के साथ पृथ्वी पर उनके परस्पर संबंध को बताता है।

↪️पीएम मोदी ने कहा कि ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है कि भारत जी -20 की अध्यक्षता करने जा रहा है.


Q02. हाल ही में उत्तराखंड गौरव सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है? 

A) अजीत डोभाल 

B) प्रसून जोशी 

C) बिपिन रावत

D) उपरोक्त सभी 

Answer - D) उपरोक्त सभी 


Explanation:-

↪️ उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

↪️अजीत डोभाल के अलावा पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत, दिवंगत कवि और लेखक गिरीश चंद्र तिवारी और दिवंगत पत्रकार वीरेन डंगवाल को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।


Q03. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड किस क्षेत्र में प्रदान किए गए? 

A) खेल 

B) साहित्य 

C) नर्सिंग 

D) फिल्म 

Answer - C) नर्सिंग 


Explanation:-

↪️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

↪️पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।


Q04- भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

A) Y. चंद्रचूड़ 

B) ऋतुराज अवस्थी 

C) K.V कामथ 

D) A.K गोयल 

Answer - B) ऋतुराज अवस्थी 


Important Points-

↪️भारत सरकार ने भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी की नियुक्त किया है।


↪️'विधि आयोग का गठन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।

↪️विधि आयोग की भूमिका सरकार की नीतियों पर सलाह देता है साथ ही गलत नीतियों की आलोचना भी करता है।


Q05. हाल ही में भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 11वां संस्करण किस राज्य में शुरू हुआ है? 

A) गुजरात 

B) Delhi

C) मध्यप्रदेश 

D) पश्चिम बंगाल 

Answer - D) पश्चिम बंगाल 


Important Points-

↪️भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 11वां संस्करण कलाईकुंडा, पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ।

↪️दोनों वायु सेनाओं ने दो साल के अंतराल के बाद इस प्रशिक्षण को फिर से शुरू किया है।




Q06 - उत्तराखंड किस वर्ष एक अलग राज्य बना था ? 

A) 2002

B) 2000

C) 2001

D) 2004

Answer - B) 2000


Important Points-

↪️भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को की गयी थी, इसे उत्तर प्रदेश से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था।

↪️उत्तराखंड काफी हद तक एक पहाड़ी राज्य है, जिसकी उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं।


Q07. खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण मे मेजबान राज्य कौन होगा?

A) ओडिशा 

B) कर्नाटक 

C) उत्तरप्रदेश 

D) मध्यप्रदेश 

Answer - C) उत्तरप्रदेश


Important Points-

↪️2023 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी उत्तर प्रदेश करेगा।

↪️ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण की मेजबानी उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी, जिसमें लखनऊ मुख्य मेजबान शहर होगा


↪️पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में ओडिशा में आयोजित किया गया था।

↪️दूसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में कर्नाटक द्वारा आयोजित किया गया था, पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्य प्रदेश करेगा।

↪️खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एक बहु-खेल आयोजन है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ और राष्ट्रीय खेल संघ के साथ आयोजित किया जाता है।

↪️यह विश्वविद्यालय स्तर पर सबसे बड़ा खेल आयोजन है। यह 25 से कम आयु वर्ग के लिए आयोजित किया जाता है।


Q08- हाल ही में स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता का निधन हुआ है, इनका नाम क्या था?

A) राकेश झुंझनवाला 

B) अमौ हाजी 

C) श्याम सरन नेगी 

D) जमशेद जे ईरानी 

Answer - C) श्याम सरन नेगी 


Important Points-

↪️देश के पहले मतदाता 106 वर्षीय मास्टर श्याम सरन नेगी का लंबी बीमारी के कारण 5 नवंबर, 2022 को निधन हो गया। वह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में रहते थे।

↪️चुनाव आयोग ने भी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें "लोकतंत्र में असाधारण विश्वास वाला व्यक्ति" कहा।


Q9. हाल ही में  मधु कांकरिया और डॉ माधव हाडा को कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ है? 

A. सरस्वती सम्मान 

B. बिहारी पुरस्कार 

C. साहित्य अकादमी पुरस्कार 

D.दादा साहब फाल्के पुरस्कार 

Answer - B. बिहारी पुरस्कार 


Important Points-

↪️यह पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास 'हम यहां थे के लिए और डॉ माधव हाडा को उनकी आलोचनात्मक कृति 'पचरंग चोला पहर सखी री के लिए प्रदान किया गया

↪️बिहारी पुरस्कार 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है

↪️प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर राजस्थानी लेखकों के लिए पुरस्कार में 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है |


Q10. हाल ही में अरुणा मिलर किस देश में लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी है? 

A. यूनाइटेड किंगडम 

B. अमेरिका 

C. कनाडा

D. न्यूजीलैंड 

Answer - B. अमेरिका 


Important Points-

↪️अरुणा मिलर ने अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीता है,मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गर्वनर बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं

↪️लेफ्टिनेंट गवर्नर, गवर्नर के बाद राज्य का सर्वोच्च अधिकारी होता है


Download Daily Current affairs in Hindi PDF

Whatsapp Group

Click Here2  Click Here1

Facebook Page 

Click Here

Telegram Group

Click Here

Telegram Channel

Click Here

Instagram 

Click Here

sharechat

Click Here

Pinterest 

Click Here